कही दुकान तो कही मकान के सामने खड़े ट्रैक्टर से आये दिन बैटरी हो रही चोरी अब रात्रि गश्त पर उठ रहे सवाल,व्यापारियों में दहशत
चन्दौली सकलडीहा। थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदासीपुर गांव में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शिवदासीपुर गांव निवासी रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके दुकान के सामने खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर लिया। सुबह अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि ट्रैक्टर की बैटरी गायब है। जिसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और व्यापारियों में अब काफी दहशत का माहौल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त प्रभावी नहीं होने के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।इसी क्रम में बताते चले कि विगत कुछ माह पहले सकलडीहा टिमिलपुर संतोष जायसवाल के मकान के सामने गैरज में खड़ी ट्रेक्टर की अज्ञात चोरों ने बैट्री चोरी कर फरार हो गए जो आज तक पता नही चल पाया, वही एक वर्ष पूर्व में टिमिलपुर में लालजी यादव के दरवाजे से खड़ी बाइक हीरो होण्डा अलसुबह 5 बजे गायब हो गई उसका भी आज तक पता नही चल पाया विगत वर्ष से लेकर अब तक ऐसी दर्जनों चोरियों हुई जो मंदिर से लेकर शिक्षा के मंदिर तक चोरों के हाथ बढ़ते रहे।जब कि आज तक एक भी चोरी का खुलासा नही हो पाया। इस घटना के बाद पीड़ित रामप्रवेश तिवारी ने मामले की सूचना सकलडीहा पुलिस को दे दिया है और सोमवार की रात हुई चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग किया है। ग्रामीणों ने भी पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर चोरों तक कब पहुंचा जाता है और क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर कब लगाम लगती है।