Home चंदौली सकलडीहा कस्बा भीतरी बाजार मार्ग में गड्ढे व वृद्धा पेंशन भुगतान की मांग, मानवाधिकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सकलडीहा कस्बा भीतरी बाजार मार्ग में गड्ढे व वृद्धा पेंशन भुगतान की मांग, मानवाधिकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
सकलडीहा कस्बा भीतरी बाजार मार्ग में गड्ढे व वृद्धा पेंशन भुगतान की मांग, मानवाधिकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सकलडीहा कस्बा भीतरी बाजार मार्ग में गड्ढे व वृद्धा पेंशन भुगतान की मांग, मानवाधिकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सकलडीहा (चंदौली)। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपकर जनपद की दो प्रमुख समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में सकलडीहा बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति तथा कई महीनों से लंबित वृद्धा पेंशन के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सकलडीहा बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर अधूरा आरसीसी निर्माण और क्षतिग्रस्त पटरी के कारण राहगीरों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने सड़क व पटरी की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित बनाने की मांग की है। इसके अलावा संगठन ने आरोप लगाया कि जनपद में कई महीनों से वृद्धा पेंशन का वितरण नहीं होने से बुजुर्गों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र पेंशन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने जिलाधिकारी से दोनों समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने की अपील की है। ताकि आम जनता और बुजुर्गों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page