गड़ई नदी पर बना अवरोध खुला, किसानों को मिली राहत
चन्दौली बबुरी। भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान शिवपुर-अकोढ़ा के पास गड़ई नदी का जलप्रवाह बाधित होने से आसपास के किसानों की फसलें जलमग्न हो गई थीं। जलभराव से परेशान किसानों की समस्या की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।किसानों ने बताया कि नदी का प्रवाह बाधित होने के कारण जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, जिससे खेतों में पानी भर गया था और फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सूर्यमुनी तिवारी ने जिलाधिकारी चंदौली से वार्ता कर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।इसके बाद गड़ई नदी पर बने अवरोध को खुलवाकर पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया। जल निकासी शुरू होने के बाद किसानों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्रामीणों ने सूर्यमुनी तिवारी के प्रति आभार जताया।इस मौके पर सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि किसानों का हित और उनकी फसलों की सुरक्षा सर्वोपरि है। नदी का जलप्रवाह बाधित होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल समस्या का समाधान कराया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।