Home चंदौली कक्षाओं में पहुंचकर डीएम-एसपी ने बच्चों से पूछे सवाल, बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

कक्षाओं में पहुंचकर डीएम-एसपी ने बच्चों से पूछे सवाल, बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

0
कक्षाओं में पहुंचकर डीएम-एसपी ने बच्चों से पूछे सवाल, बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

विद्यालयों के औचक निरीक्षण में परखी शिक्षा की गुणवत्ता

सुरक्षा और व्यवस्थाएं कक्षाओं में पहुंचकर डीएम-एसपी ने बच्चों से पूछे सवाल, बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों को दिए जरूरी निर्देश

चंदौली सकलडीहा । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने गुरुवार को धौरहरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को परखा।अधिकारियों के सवालों का बच्चों ने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉक्टर, आइएएस, आइपीएस और सेना में भर्ती होकर देश व समाज की सेवा करने से संबंधित सवाल भी पूछे। डीएम और एसपी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर पढ़ाई करने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।छात्रावास और रसोई की भी जांचजिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्रावास का निरीक्षण कर साफ-सफाई, शयन कक्ष, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था देखी। उन्होंने रसोईघर में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की और निर्धारित मीनू के अनुसार ही भोजन तैयार कराने के निर्देश दिए।डीएम ने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों की नींव मजबूत करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। मिड-डे मील में मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराने के साथ विद्यालय परिसर में स्वच्छता और पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिक्षक केवल उपस्थिति तक सीमित न रहें, बल्कि नई शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दें।बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोपरिपुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी आपात स्थिति में 112 और 1090 हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।एसपी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरण हर समय क्रियाशील रहें और बिना अनुमति किसी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए।बीएसए को नियमित औचक निरीक्षण के निर्देशनिरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार को निर्देश दिया कि वह स्वयं तथा खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित औचक मॉनिटरिंग कराएं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को तत्काल दूर कराने के साथ उसकी प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए।डीएम ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Previous article औचक निरीक्षण में चार शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने के आदेश
Next article अघोरेश्वर भगवान राम सरोवर परिसर में रोपे सैकड़ों पौधे
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page