Home अध्यात्म सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, बर्फ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र 

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, बर्फ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र 

0
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, बर्फ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र 

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, बर्फ की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू कालेश्वर धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त।

सकलडीहा स्थित महेश्वर महादेव मंदिर में बर्फ से सजी झांकी का दर्शन करते श्रद्धालु।

सकलडीहा। सावन माह के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर, सकलडीहा के महेश्वर नाथ मंदिर, जामेश्वर महादेव और मांटीगांव स्थित भांडेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की कतार लग गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। महिलाओं और कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।सकलडीहा कस्बा स्थित महेश्वर महादेव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को बर्फ की भव्य झांकी सजाई गई। बर्फ से भगवान भोलेनाथ का आकर्षक शृंगार किया गया था। झांकी के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। देर तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू कालेश्वर महादेव मंदिर में व्रती महिलाओं ने बेलपत्र, धतूरा, जल, दही और कनेर के फूल समेत पूजन सामग्री के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। कांवड़ियों का जत्था भोर करीब तीन बजे से ही मंदिर पहुंचने लगा था। मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया। मंदिर के पुरोहित रामनिवास पाठक ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कराया। उन्होंने बताया कि स्वयंभू कालेश्वर महादेव के दर्शन और पूजन से भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है।शिवभक्तों की ओर से मंदिर परिसर में सुबह से शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट भी की गई थी।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सीओ कृष्ण मुरारी और कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालते रहे। भीड़ और वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी पीयूष तिवारी और पुजारी राजेश पांडेय,दिलीप मिश्रा,विनीत चंद्र पांडेय, भी व्यवस्था में जुटे रहे।इस दौरान लक्ष्मीकांत मिश्रा, राजेंद्र सिंह राणा, जगदीश यादव, विजय शंकर चौहान,बबलू रस्तोगी,बाशु सोनी,सोनू हलवाई समेत एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा और एनसीसी के छात्र श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में लगे रहे।

इनसेट

सकलडीहा महेश्वर महादेव के झांकी के बाद भजन कीर्तन वह भव्य भंडारे का आयोजन किया गया वहीं भक्तों ने भंडारे का भी लाभ उठाया।

Previous article बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Next article बाइक बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page