बाइक बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के कचमन शराब ठेके के पहले सोमवार की दोपहर में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल बाइक सवार के साथ पीछे बैठी महिला को भी चोटें आईं।घटना स्थल पर जुटे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वही चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को गंभीर देखते हुए युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार सकलडीहा कस्बा निवासी शक्ति जायसवाल 45 वर्ष पुत्र रामजी जायसवाल का बथावर मुख्य मार्ग पर ही मेडिकल स्टोर है। सोमवार की सुबह रेवसा गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी लालमनी (38) सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना एक्सरे कराने आई हुई थी एक्सरे कराने के बाद पुनः बथावर शक्ति जायसवाल के मेडिकल पर पहुची । बताया जा रहा है कि महिला के सकलडीहा अस्पताल से लौटने के बाद साधन के अभाव को देखते हुए शक्ति जायसवाल उन्हें बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही दोनों कचमन शराब ठेके से पहले पहुँचे ही थे कि अज्ञात बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। और टक्कर इतनी जोरदार थी कि शक्ति जायसवाल सड़क पर गिरकर बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लालमनी को भी हल्की चोटें आईं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।इस घटना की सूचना मिलते पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।