Home चंदौली आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला, तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला, तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

0
आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला, तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर जला, तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

पेयजल के लिए ग्रामीण हलकान, जिम्मेदारों की उदासीनता से बढ़ी परेशानी

सकलडीहा। कस्बा स्थित टिमिलपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पेयजल आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर जल गया। इसके साथ ही पानी की मोटर भी खराब हो गई। ट्रांसफार्मर और मोटर जलने के कारण पिछले तीन दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, आकाशीय बिजली गिरने के बाद ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके चलते पेयजल आपूर्ति की मोटर भी संचालित नहीं हो पा रही है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों को घरेलू जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच पेयजल आपूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर और मोटर की मरम्मत नहीं हो सकी है।ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने के साथ पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Previous article सकलडीहा पीजी कॉलेज में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सजीव प्रसारण
Next article अदम्य साहस के लिए आरक्षी रोहित कुमार कन्नौजिया को मिला शौर्य सम्मान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page