Home चंदौली सड़क पर टै्रक्टर या ट्रक खड़ाकर छोड़ने पर सीज होगी वाहन,जागरूकता

सड़क पर टै्रक्टर या ट्रक खड़ाकर छोड़ने पर सीज होगी वाहन,जागरूकता

0
सड़क पर टै्रक्टर या ट्रक खड़ाकर छोड़ने पर सीज होगी वाहन,जागरूकता


पीजी कालेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली


सड़क सुरक्षा के विभिन्न नियमों के पालन करने की अपील


सकलडीहा।सकलडीहा पीजी कालेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। सोमवार को छात्र-छात्राओं ने सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकाला। इस दौरान लोगों को वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राए विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर के साथ नारे लगाए। पुलिस ने सड़क के किनारे टै्रक्टर और ट्रक नहीं खड़ा करने की अपील किया है।
सकलडीहा कोतवाल हरिनारायण पटेल ने कहा कि शराब या कोई अन्य नशा कर वाहन न चलाए। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए।इसके साथ ही सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करे।अत्यधिक गति से वाहन कदापि न चलाए। सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर न छोड़। कुम्भ को देखते हुए भारी संख्या में वाहन आ रहे है। दुर्घटना की संभावना न हो अन्यथा सड़क पर वाहन खड़ा करने पर सीज कर मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा। वही विशिष्ट अतिथि प्रो. शमीम राइन ने सड़क जागरूकता पर छात्रों को सम्बोधित किया। छात्र-छात्राए विभिन्न स्लोगन जैसे जिंदगी अनमोल है इसे सावधानी से चलाए,सड़क पर सावधानी दूर करेगी परेशानी,सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा,सुरक्षित चले जीवन बचाए,सड़क सुरक्षा अपनाओ दुर्घटनाओ से बचाओ,सड़क नियमो का जो करेगा पालन वही बनेगा समझदार नागरिक बोलकर लोगो को जागरूक किया।और सभी से इस नियम का पालन करने की अपील की। कहा कि यह सिर्फ आपके जीवन से जुड़ा मामला ही नही बल्कि कानून अपराध भी है। इसलिए विभिन्न सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करे।इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव, श्याम लाल सिंह यादव ,डॉ अनिल कुमार तिवारी सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Previous article वीआईपी दर्शन तीन दिनों के लिए रुका
Next article जाम की समस्या को लेकर चुप्पी साधे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page