Home चंदौली जाम की समस्या को लेकर चुप्पी साधे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

जाम की समस्या को लेकर चुप्पी साधे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

0
जाम की समस्या को लेकर चुप्पी साधे अधिकारी और जनप्रतिनिधि


अधूरी पड़ी सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के कारण लग रही है जाम


कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी जाम से नही मिल रहा निजात



सकलडीहा। सकलडीहा में अधूरी पड़ी सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर सुबह से शाम तक जाम की स्थिती होजाती है। इससे आने जाने वाले राहगीर और महिलाओं को काफी परेशानी होती है। मंगलवार को दोपहर में सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर वाहनों के खड़ा होने के कारण जाम की स्थिती उत्पन्न होगया था। इसके बाद भी स्थानीय विभागीय अधिकारी और कार्यदायी संस्था समस्या को लेकर अनजान रही।
चंदौली से सैदपुर सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। इस कार्य को इपको कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। आरोप है कि विभागीय कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मनमानी ढ़ग से नाला की खोदाई करने व सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिये जाने से मार्ग अवरूद्ध हो जाता था। आये दिन जाम की समस्या से लोग परेशान है। तहसील प्रशासन की ओर से कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और एचआर को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page