चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिये गये मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष इलिया प्रियंका सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सूरज सिंह चौकी प्रभारी कस्बा इलिया थाना इलिया मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को सुबह लगभग 9 शिवमंदिर ग्राम माल्हद के पास से एक प्लास्टिक बोरी में से 03 बण्डल नाजायज गांजा लगभग कुल वजन 06.860 किग्रा. बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 15/2025 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त-
1.अदनान अंसारी पुत्र आजाद अली अंसारी निवासी एकौना थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी का स्थान व समय-
ग्राम माल्हद शिवमंदिर
दिनांक 28.02.2025 समय 09.10 बजे।
विवरण बरामदगी-
1.एक प्लास्टिक की बोरी में 03 बण्डल नाजायज गांजा कुल वजन लगभग 06 किलो 860 ग्राम
गिरफ्तारी व बरामदगी की पुलिस टीम-
1 थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 सूरज सिंह चौकी प्रभारी कस्बा इलिया थाना इलिया जनपद चन्दौली।
3.हे0का0 राजेश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली।
