Home दिल्ली आधा अधूरा अमिलाई माइनर पर बनी पुलिया निर्माण को लेकर रोष

आधा अधूरा अमिलाई माइनर पर बनी पुलिया निर्माण को लेकर रोष

0
आधा अधूरा अमिलाई माइनर पर बनी पुलिया निर्माण को लेकर रोष


ओरवा मे अमिलाई माइनर पर बनी आधा-अधूरा पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत



सकलडीहा। क्षेत्र के ओरवा गांव में अमिलाई माइनर पर ठेकेदार द्वारा आधा-अधूरी पुलिया निर्माण कर छोड़ दिए जाने से राहगीरो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन इसमे फस जा रहे है। जबकि राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। इससे लोगो मे गहरी नाराजगी है।जल्द पुलिया निर्माण की मांग किया है।
ओरवा गांव के पास अमिलाई माइनर पर बनी पुलिया काफी दिनों से क्षतिग्रस्त हो गई थी।यह पुलिया खोनपुर वाया काधी से जाती है।इसपर दर्जनो गांवो के ग्रामीण सहित बाहरी लोगों का आवागमन करते है। ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पूर्व पुलिया का निर्माण शुरू हुआ। ग्रामीण भाईलाल,प्यारे, रमेश का आरोप है कि ठेकेदार पुलिया का आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया।पुलिया का ढलान नही बनाया गया।जिससे दोनों ओर ठोकर बना हुआ है।जिसपर वाहन फस जा रहे है।वही राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे है। सबसे अधिक दिक्कत मरीज,बुजुर्ग, महिला और बच्चो को हो रही है।ग्रामीणो ने जल्द पुलिया की पूर्ण मरम्मत की मांग किया है।चेताया कि जल्द पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Previous article लापता जूनियर इंजीनियर का मामला विधान सभा में गूंजा
Next article रिपोर्ट लगाने में राजस्व निरीक्षक पर हीला हवाली का आरोप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page