Home चंदौली सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

0
सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के दिया निर्देश

चन्दौली जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनील कुमार यादव की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें विभिन्न मामलों के 73 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 8 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेजा गया।

संपूर्ण समाधान दिवस दौरान एक फरियादी ने विकास खंड बरहनी के ग्राम पंचायत कल्याणपुर में सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से ग्राम पंचायत में साफ सफाई नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रभारी डीपीआरओ को एक सप्ताह में नवीन तैनाती कराकर साफ-सफाई हेतु निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों को संबंधित प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने का निर्देश दिया। तहसील दिवस के अन्त में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर जरूर पहुंचे व शिकायत कर्ता से बात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर उनको संतुष्ट करे।

इस दौरान पीडी डीआरडीए, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय, डीसी मनरेगा, उप कृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, प्रभारी डीपीआरओ, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous article अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Next article राहगीरों से मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page