Home चंदौली पिकअप के धक्के से रेलवे फाटक में तकनिकी समस्या से लगा जाम

पिकअप के धक्के से रेलवे फाटक में तकनिकी समस्या से लगा जाम

0
पिकअप के धक्के से रेलवे फाटक में तकनिकी समस्या से लगा जाम


भोजापुर रेलवे क्रासिंग का रेलवे फाटक एक तरफ खुला रहा एक तरफ बंद और गुजरती रही ट्रेन।


सकलडीहा। भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे फाटक में तकनीकी खराबी आ गई । जिसके एक तरह का गेट बंद होगया और दूसरी तरफ का गेट खुल रहा था।  टे्रन आने पर एक तरफ के राहगीर सूझबूझ का परिचय देते टे्रन के जाने का इंतजार करते रहे। जिसके कारण चंदौली सकलडीहा मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी थी। रेल कर्मियों की तत्परता से तकनिकी समस्या दूर होने पर दो घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।
पंडित दीनदयालनगर-पटना रेल रूट पर भोजापुर रेलवे फाटक है। सोमवार को करीब 7 बजे चन्दौली की ओर से आ रहा अज्ञात पिकअप वाहन ने फाटक में टक्कर मार दिया। इससे फाटक में तकनीकी खराबी आ गई।और वह खुल ही नही पा रहा था। वही दूसरी ओर का फाटक खुला था। एक तरफ बंद और दूसरी तरफ खुला फाटक लोगो मे कौतूहल बना रहा। इस दौरान कई ट्रेनें भी ट्रैक से गुजरी। हालांकि की सुरक्षा को लेकर रेलवे की ओर से लोगो को रोकने के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। गेट बंद होने से वाहनो का लंबा जाम लग गया। जिला मुख्यालय सहित अन्य जाने वाले लोग जाम में फसे रहे। करीब 10  बजे के बाद फाटक मरम्मत होने के बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ। फाटक खराब हो जाने से छोटे चार पहिया वाहन चतुर्भुजपुर बाजार सहित ग्रामीण रास्तों से निकले। ऐसे में इन रास्तों पर भी जाम लग गया। इस बाबत स्टेशन मास्टर उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि एक तरफ के डंडे में पिकअप से धक्का लगने के कारण गेट में तकनिकी समस्या होगया था। जिसे ठीक कराने के बाद आवागमन सुचारू होगया।

Previous article शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम से मिले सपा जिलाध्यक्ष
Next article सदिग्ध परिस्थिती में विवाहिता की शव मिलने से सनसनी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page