Home चंदौली सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम से राहगीर परेशान जाम

सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम से राहगीर परेशान जाम

0
सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम से राहगीर परेशान जाम
सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू नहीं होने से जाम की समस्या

कार्यदायी संस्था की बड़ी वाहनों को घुमाने में हो रही परेशानी

सकलडीहा अलीनगर तिराहे मुख्य तिराहे पर लगा जाम

सकलडीहा।होली की त्योहार को लेकर कस्बा के अलीनगर तिराहे पर सुबह शाम जाम की समस्या से लोग परेशान रहे। तिराहे के तीनों ओर से वाहनो का तांता लग गया। इसके बाद भी फोरलेन निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के लोग निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर चुप्पी साधे हुए है। बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक कई बार जाम में राहगीरो और वाहन में फसे लोग काफी परेशान दिखे। जाम की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोग अनजान बने रहे।
चन्दौली से सैदपुर वाया सकलडीहा में फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। व्यापारियो व राहगीरो का आरोप है कि निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था सकलडीहा में जगह-जगह गड्ढा खोदकर छोड़ दी है। जिससे सड़क सकरा हो गया है। जिससे आए दिन अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। जब शाम को भीषण जाम लग गया। तीनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एम्बुलेस सहित वाहन फस गए। जाम ऐसा की पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। वाहनो में फसे ट्रेन पकड़ने वाले यात्री काफी परेशान दिखे। वही एम्बुलेंस में फसे मरीजो के तीमारदार जल्दी जाम खुलने की आस में देखते रहे। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित अन्य व्यापारियो ने कहा कि जल्द कार्यदाई संस्था कस्बा में निर्माण का कार्य पूरा कर देती तो जाम से मुक्ति मिल जाती। चेताया कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि होली की त्योहार को लेकर जाम की स्थिती बनी रहती है।

Previous article 1 लाख 97 हजार 521 लाभार्थियों को सब्सिडी का मिलेगा लाभ।
Next article मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह गरीबों के घर में लायी खुशहाली
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page