Home चंदौली मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह गरीबों के घर में लायी खुशहाली

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह गरीबों के घर में लायी खुशहाली

0
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह गरीबों के घर में लायी खुशहाली
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर 71 गरीब बेटियों की हुई शादी

सकलडीहा में सामुहिक विवाह में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह नवविवाहित दंपत्ति को आशिर्वाद देते हुए

सकलडीहा।सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह के नेतृत्व में सामुहिक विवाह में 68 जोड़ा हिंदू और तीन मुस्लिम समाज की बेटियों का हाथ पीला कराया गया। इस मौके पर विधि विधान से मंडप में हवन पूजन और सात फेरे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हर वर्ग का चिंता रखते है। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीबों के घर खुशहाली लाया है। पूर्व की सरकार में कभी भी ऐसा प्रयास नहीं किया गया। वही बीडीओ विजय कुमार सिंह,प्रधान संघ जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि यह योजना ही नही गांव के अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवार के लिये आत्मसम्मान है। शादी के साथ हर प्रकार का सहयोग भाजपा सरकार में हो सकता है। 71 जोड़ों की शादी विधि विधान से विद्वान पंडित और मौलवी ने कराया। इस मौके पर बीडीओ विजय सिंह,एडीओ पंचायत बजंरगी पांडेय,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,सचिव पवन दूबे,शशीकांत,अरविंद गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ जेपी चौहान,अश्वनी श्रीवास्तव,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,जेई विनोद मिश्रा सचिव संजय यादव सहित अन्य रहे।

इनसेट मे……
चार महीने के अंदर 142 गरीब बेटियों की हुई शादी
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के तहत सकलडीहा ब्लॉक प्रशासन की कवायद से दिसम्बर से लेकर मार्च तक कुल 142 गरीब बेटीयों की शादी कराया गया। बीते 14 दिसम्बर को 34 युवती की शादी कराया गया था। इसके बाद 27 जनवरी को 37 युवती का हाथ पीला कराया गया। मार्च में 71 गरीब बेटियों की शादी धूमधाम से शासन की योजनाओं के साथ किया गया।

Previous article सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर जाम से राहगीर परेशान जाम
Next article बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में कोहराम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page