Home क्राइम बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में कोहराम

बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में कोहराम

0
बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में कोहराम

बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में कोहराम कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुटी

पुलिस सकलडीहा सीएचसी पर घटना के बाबत जानकारी लेते कोतवाल हरिनारायण पटेल सहित अन्य

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में बुधवार को दोपहर में अपने घर की पंखा में बीए की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। हादसे के समय घर मे परिवार के अन्य सदस्य नही थे।आस-पड़ोस के लोगो ने युवती को सीएचसी सकलडीहा लाया। जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहुची शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज। मामले की जांच में जुट गई है।
धरहरा गांव निवासी बिजेंद्र विश्वकर्मा को दो पुत्री अर्चना विश्वकर्मा,आराधना विश्वकर्मा और दो पुत्र आशीष विश्वकर्मा,आयुष विश्वकर्मा है। 23 वर्षीय आराधना विश्वकर्मा बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर मे लगे पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटक गई। हादसे के समय परिवार कोई सदस्य नही था। आस-पड़ोस का कोई जब मृतक के घर गया तब घटना की जानकारी हुई। पड़ोस के लोगो ने युवती को सकलडीहा सीएचसी पहुचाया।जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि फांसी लगाने की बात परिजन कह रहे है। हालांकि की मौत कैसे और किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है।

Previous article मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह गरीबों के घर में लायी खुशहाली
Next article मंत्री के संज्ञान में लेते ही पेयजल आपूर्ति चार दिन बाद हुई बहाल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page