Home चंदौली सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर का सुंदरीकरण की जरूरत ,अधूरा सुंदरीकरण

सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर का सुंदरीकरण की जरूरत ,अधूरा सुंदरीकरण

0
सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर का सुंदरीकरण की जरूरत ,अधूरा सुंदरीकरण

सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन शिव सरोवर की अधूरा पड़ा घाट

सकलडीहा।कस्बा स्थित टिमिलपुर में प्राचीन शिव सरोवर सकलडीहा सहित आसपास एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का प्रमुख सरोवर है। यहां पर विभिन्न प्रकार की धार्मिक त्योहारों पर महिला आस्था और निष्ठा के साथ पूजा अर्चना करती है। जबकि इस सरोवर पर पूर्व में मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत सुंदरीकरण कराया गया। लेकिन आधा अधूरा घाटों का निर्माण और सुंदरीकरण नहीं होने के कारण आस्थावान महिलाओं को डाला छठ महापर्व सहित अन्य धार्मिक त्योहारों पर काफी समस्या होती है। ग्रामीणों ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख से सरोवर का सुंदरीकरण कराये जाने की मांग किया है।
बनारस स्टेट के सेनापति रहे बाबू बखत सिंह ने पांच सरोवर और पांच शिव मंदिर का निर्माण वर्षो पूर्व कराया था। जिसमें स्वंय भू कालेश्वर मंदिर और सरोवर, सकलडीहा में महेश्वर मंदिर और सरोवर इसके अलावा जमनिया और सासाराम सहित अन्य स्थानों पर कराया था। सरोवर के पानी से लोगों के घरों का खाना पकता था। लोग मंदिर में जाने से पूर्व स्नान ध्यान भी करते थे। बीते कई वर्षो पूर्व तत्कालीन सांसद व केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय और स्थानीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के पहल पर मंदिर और सरोवर का सुंदरीकरण कराया गया। लेकिन घाट का निर्माण पाथवे अधूरा होने पर आज भी सकलडीहा,नागेपुर,टिमिललपुर,तेन्दुई सहित विभिन्न गांव की महिलाओं को धार्मिक पर्व डाला छठ,जीवित्पुत्रिका व्रत,शारदीय नवरात्र,देवदिवाली सहित विभिन्न धार्मिक पर्व पर समस्या होती है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार प्राचीन सरोवर की सुंदरीकरण की मांग उठाया। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। इस बाबत ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि सकलडीहा और नागेपुर गांव की ओर से नोड्यूज देने पर क्षेत्र पंचायत की ओर से सरोवर का सुदंरीकरण कराया जायेगा। इसके लिये क्षेत्रीय सचिव संदीप कुमार से चर्चा हुई है।

Previous article मंत्री के संज्ञान में लेते ही पेयजल आपूर्ति चार दिन बाद हुई बहाल
Next article होली पर रोजगार सेवकों सहित मनरेगा कर्मी नही मिला मानदेय
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page