Home चंदौली तेनुवट के मुदित पांडेय बने जीएसटी इंस्पेक्टर हर्ष

तेनुवट के मुदित पांडेय बने जीएसटी इंस्पेक्टर हर्ष

0
तेनुवट के मुदित पांडेय बने जीएसटी इंस्पेक्टर हर्ष

तेनुवट के मुदित पांडेय बने जीएसटी इंस्पेक्टर

हर्ष

सकलडीहा।संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती है। कुछ ऐसा ही तेनुवट गांव निवासी सकलडीहा पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डा.हरिकृष्ण पांडेय के पौत्र मुदित पांडेय एसएससी ग्रेजुवेट लेवल (एसएससी सीजीएल 2024)का परीक्षा उत्तीर्ण करके जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुआ है। इसके चयन से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
तेनुवट गांव निवासी डा.हरिकृष्ण पांडेय सकलडीहा पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए है। महाविद्यालय के प्राचार्य भी रहे। इनके पुत्र नरेन्द्र पांडेय बिहार में शिक्षक है। नरेन्द्र का एकलौता पुत्र मुदित पांडेय बचपन से ही शिक्षा के प्रति काफी रूचि रखता था। हाईस्कूल तक सेंट थामस स्कूल चंदौली से पढ़ने के बाद इंटर की कोर्स बीएनएस पब्लिक स्कूल वाराणसी से करने के बाद चंड़ीगढ़ से बीटेक की पढ़ाई किया। इसके बाद तैयारी में जुट गये। मुदित पांडेय के एसएससी ग्रेजुवेट लेवल का परीक्षा उत्तीर्ण करके जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने पर परिजन सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। दादा डा.हरिकृष्ण पांडेय, पिता नरेन्द्र पांडेय माता उषा पांडेय,बहन अंशिका, चन्द्रधर दिक्षित,पंकज पांडेय,गौरव पांडेय,राजीव दीक्षित,अखिलेश पांडेय,प्रशांत पांडेय,हिमांशु पांडेय आदि ने खुशी जताया है। मुदित ने इसका श्रेयअपने दादा के बताये हुए मार्गदर्शन को दिया है।

Previous article होली पर रोजगार सेवकों सहित मनरेगा कर्मी नही मिला मानदेय
Next article सकलडीहा में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page