Home चंदौली सकलडीहा में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

सकलडीहा में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व

0
सकलडीहा में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व
होली के दिन ड्रोन कैमरे से पुलिस ने होली और जुम्मा की नजाम को लेकर रही अलर्ट

सकलडीहा।सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के गांवों में होली का पर्व धूमधाम से ग्रामीणों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर मनाया गया।वही सभी अपने अपने घरों में महिला और बुर्जुगों एवं बच्चों को मिठाई खिलाकर गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दिया। वही सकलडीहा कस्बा के साथ ही घरचित ,धरहरा, दोदौली सहित अन्य स्थानों पर छुटपुट विवाद मार पीट चलता रहा एम्बुलेंस लगातार देर रात तक सामुदायिक स्वास्थ्य पर घायलों को ढोती रही कुछ तो इलाज के दौरान घर वापस चले गए कुछ जिला अस्पताल रेफ़र होते रहे।
सकलडीहा कस्बा में सुबह से ही होली की पर्व को लेकर युवा मस्ती में डूबे रहे। कहीं पानी तो कही रंगों का कंडाल लगाकर एक दूसरे को होली के रंगों में भींगोंते रहे। कस्बे के समाजसेवी वरिष्ठ अध्यापक अमिताभ सिंह के निजी आवास पर सकलडीहा व टिमिलपुर के युवा ,बुर्जुग और बच्चों को मिठाई और गुलाल अबीर लगाकर बधाई दिया गया।इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक अमिताभ सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शांतिपूर्वक होली का पर्व संपन्न् होने पर पुलिस और जिला प्रशासन को बधाई दिया। इसके अलावा दोपहर बाद रमजान माह में जुम्मे की सकुशल नमाज मुस्लिम बंधुओं ने किया। इस मौके पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ,सीओ रघुराज,कोतवाल हरिनारायण पटेल, कस्बा प्रभारी देव चौबे,धर्मदेव सिंह,विनोद कुमार,आकाश,सुभम नारायण,विपिन बिहारी,काशू जायसवाल,संतोष जायसवाल,मंतोष जायसवाल, डॉ0 संदीप जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article तेनुवट के मुदित पांडेय बने जीएसटी इंस्पेक्टर हर्ष
Next article अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ जख्मी,रेफर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page