Home चंदौली सकलडीहा कस्बा की प्राचीन शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा

सकलडीहा कस्बा की प्राचीन शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा

0
सकलडीहा कस्बा की प्राचीन शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा

सकलडीहा कस्बा की प्राचीन शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा

मंदिर पर दर्शन पूजन करने वाले भक्तों में आक्रोश

कस्बा से लेकर धार्मिक स्थलों की नियमित साफ सफाई की मांग

गंदगी के अंबार से पटा सकलडीहा स्थित टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर

सकलडीहा। प्रदेश सरकार एक ओर महाकुम्भ का आयोजन कर धार्मिक सनातन को देश भर में बढ़ावा देने में जुटी है। वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत टिमिलपुर का प्राचीन शिव सरोवर गंदगी के अंबार से पटा हुआ है। सुबह शाम मंदिर पर आने वाली महिलायें और भक्त सरोवर की गंदगी देख हैरान है। शिकायत के बाद भी पंचायत विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारी और महिलाओं ने सरोवर और कस्बा में नियमित साफ सफाई कराने की मांग किया है।
सकलडीहा,टिमिलपुर और नागेपुर में प्रमुख देवी देवताओं की मंदिर है। इसके अलावा टिमिलिपुर में प्राचीन शिव सरोवर है। जिसका सुंदरीकरण लाखों रूपये खर्च करके मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत घाटों का निर्माण, पाथवे, हाईमास्ट,मंदिरों में टाइल्सिंग सहित अन्य कार्य कराये गये है। मंदिरों पर सुबह शाम कस्बा की महिलायें दर्शन पूजन के लिये जाती है। कस्बा में बीते दो तीन दिनों से साफ सफाई नहीं होने के कारण जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार दुर्गंध दे रहा है। वही दूसरी ओर से प्राचीन शिव सरोवर चारों ओर से कूड़ा करकट के अंबार से पटा हुआ है। मंदिर के समीप घाटों पर कूड़ा करकट जमा होने से भक्तों में आक्रोश है।उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता व व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, संत कुमार सेठ,राकेश मोदनवाल,रामअशीष राय,पुष्कर रस्तोगी आदि व्यापारियों ने पंचायत विभाग के अधिकारियों से नियमित साफ सफाई की मांग उठाया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि बार बार सरोवर की साफ सफाई होती है। कुछ लोगों के कारण गंदगी होती है। ऐसे लोगों केा चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी।

Previous article सकलडीहा में सांसद और विधायक निधि से लगा हाईमास्ट बना शोपीश
Next article 33 हजार अर्थ वायर मेंटेनेंस को लेकर 3 दिन तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page