Home चंदौली सोलर लाइट का ठेका दिलवाने के नाम पर लाखों का ठगी मुकदमा

सोलर लाइट का ठेका दिलवाने के नाम पर लाखों का ठगी मुकदमा

0
सोलर लाइट का ठेका दिलवाने के नाम पर लाखों का ठगी मुकदमा

सोलर लाइट का ठेका दिलवाने के नाम पर लाखों का ठगी

सकलडीहा।सोलर लाइट का ठेका दिलाने के नाम पर तीन युवकों ने सलेमपुर गांव निवासी सौरभ सिंह से 29 लाख 75 हजार ले लिया। महीनों बाद भी ठेका दिलाने के नाम पर युवक टालमटोल कर रहे थे। पैसा मांगने पर युवक मारपीट और गाली गलौज पर उतर आते थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से लेकर अन्य अधिकारियों के यहां गुहार लगाया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है।
सलेमपुर गांव निवासी सौरभ कुमार सिंह से वर्ष् 2022 में तीन लोग इलाहाबाद, मिर्जापुर, चन्दौली और वाराणसी में सोलर लाइट लगवाने का ठेका दिलाने के नाम पर कई किस्तों में बैक खाते से कुल 29.75 लाख रुपये लिए।और कहा कि आपको इन जिलों में सोलर लगावाने है। विश्वास में लेने के लिए तत्कालीन एक केंद्रीय मंत्री का फर्जी पैड भी दिखाया । जिसमें ठेका देने की बात कही गई थी। काफी समय बाद भी जब ठेका नही मिला तो पीड़ित सौरभ ने पैसे की मांग किया। लेकिन ठग गली-गलौच देने लगे। जिसपर भक्तभोगी सौरभ सिंह ने तीनों युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द इनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इतनी बडी ठगी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच कर जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Previous article चेकिंग अभियान में बकायेदारों का कनेक्शन कटने से मची खलबली
Next article जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने किया लहूलुहान,मुकदमा दर्ज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page