Home चंदौली अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा और होगी रिकवरी निर्देश

अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा और होगी रिकवरी निर्देश

0
अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा और होगी रिकवरी निर्देश
अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा और होगी रिकवरी

नवागत एसडीएम कुंदन राज कपूर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए

सकलडीहा। जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर सोमवार को नवागत उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर तहसील के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इस दौरान शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन और राजस्व मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने सोमवार को एसडीएम न्यायिक चंदन यादव और तहसीलदार अजीत कुमार सिंह सहित नायत तहसीलदार राजेन्द्र कुमार सहित राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। इस दौरान आईजीआरएस के निस्तारण,सम्पूर्ण समाधान दिवस सहित अन्य राजस्व वसूली आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। इसके बाद राजस्व अधिकारियों को धरौनी,अंश निर्धारण सहित अन्य विषयों पर चर्चा किया। कहा कि शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन समय से किया जाय। सरकारी और ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए राजस्व की रिकवरी भी कराया जायेगा। किसी भी कार्यालयों में फाइलों के निस्तारण में लेट लतीफी या शिथिलता बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अजय बहादूर सिंह,अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous article वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रामायण व कुम्भ की प्रस्तुति छाई
Next article सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page