Home क्राइम सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

0
सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

चन्दौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टीदारी गांव की समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना स्थल पर जुटी भीड़ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार चन्दौली सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी नौशाद अंसारी (35) व साथ में भतीजा शहरे आलम (24) बाइक से अपने निजी रिश्तेदारो के घर शादी का कार्ड देने गए हुए थे वहीं पुन: वापस लौटते समय दोनों सवैया गांव के समीप पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन के टक्कर से चाचा व भतीजा दोनों गिर के बुरी तरह जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।इस घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिया गया।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई । इस बाबत थाना अध्यक्ष विंदेश्वरी पांडे ने बताया कि दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर पूल से नीचे गिर गए घटना में दोनों के सर में गंभीर चोटे आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है

इनसेट

घर में पड़ी थी शादी जो इस घटना से शादी पूरे मातम में बदल गई।चंदौली मुस्तफापुर गांव में चाचा और भतीजे की मौत से घर में शादी खुशियां माता में बदल गई जिसको लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल को घर में लड़की की शादी पड़ी थी जिसको लेकर रिश्तेदारों में चाचा व भतीजा शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए निकले थे लेकिन सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई जिसकी खबर सुनते ही पूरे परिवार व पूरे गांव में मातम छाया हुआ है वही शादी की खुशिया मातम में बदल गई पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Previous article अवैध कब्जा करने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा और होगी रिकवरी निर्देश
Next article कांग्रेस की सरकार बनी तो बेरोजगारी होगी दूर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page