Home चंदौली व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारी हुई तेज तैयारी

व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारी हुई तेज तैयारी

0
व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारी हुई तेज तैयारी
व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारी हुई तेज

तैयारी

सकलडीहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से आगामी 25 मार्च को चंदौली जिला मुख्यालय व्यापारी सम्मान समारोह और होली मिलन समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में होगा। इसको लेकर जिले भर के सभी बाजारों के अध्यक्ष की ओर से जोर शोर से तैयारी शुरू कर दिया गया है। सम्मान समारोह के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापक रूप से जिला मुख्यालय पर व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें जिले भर के वरिष्ठ व्यापारी और अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को व्यापारी रत्न के रूप में सम्मानित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में विशाल व्यापारी सम्मेलन को लेकर जिले भर के अध्यक्ष जोर शोर से तैयारी में जुट गये है। सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने बताया कि व्यापारी सम्मान समारोह को लेकर बढ़चढ कर व्यापारी भाग लेंगे। इसके लिये सैकड़ों की संख्या में सकलडीहा से व्यापारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल संरक्षक डा0अश्वनी कुमार,महामंत्री नागेन्द्र गुप्त,सोहन गुप्त, चिंटू गुप्ता, प्रभुनाथ,रामअशीष राय,बरकत अली, पुष्कर रस्तोगी राजेश कन्नुजिया,सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Previous article महीनों बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ का नहीं हो पाया निर्माण
Next article नवाचार शिक्षण के माध्यम से बच्चों को बनाये कुशल: प्रशिक्षण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page