Home चंदौली नवाचार शिक्षण के माध्यम से बच्चों को बनाये कुशल: प्रशिक्षण

नवाचार शिक्षण के माध्यम से बच्चों को बनाये कुशल: प्रशिक्षण

0
नवाचार शिक्षण के माध्यम से बच्चों को बनाये कुशल: प्रशिक्षण
नवाचार शिक्षण के माध्यम से बच्चों को बनाये कुशल:प्रशिक्षण

डायट पर प्रशिक्षण देते हुए नोडल सहित अन्य

सकलडीहा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर बुधवार से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा में तीन दिवसीय नवाचारी शिक्षण विधियों पर प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस दौरान गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर नवाचार के माध्यम से विस्तार से बताया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य विकायल भारती ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण किया।
प्रशिक्षण में अतिरिक्त डिजिटल लाइब्रेरी एवं नैतिक मूल्य एवं बोध के विषय में पीपीटी के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डाला गया । प्रशिक्षण के दौरान नवाचार का प्रयोग कक्षा शिक्षण में अधिक अधिक से कैसे हो इसकी जानकारी दिया गया । प्रशिक्षण नोडल देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में डायट के प्रवक्ताओं ने विस्तार से प्रशिक्षण देने का कार्य किया। डायट प्राचार्य विकायल भारती ने कहा कि नवाचार सभी विषयों की आवश्यकता है । अतः आप सभी अपने विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से बच्चों को सीखने और इंगेज करने में महती भूमिका निभा सकते हैं। प्राचार्य ने प्रशिक्षण में आए हुए शिक्षकों को दो कहानियां भी सुनाई एवं प्रशिक्षण के अंत में प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डायट प्रवक्ता डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ रामानंद कुमार , बिजेंद्र भारती,केदार यादव ,प्रवीण राय, बैजनाथ पाण्डेय, लिली श्रीवास्तव, संतोष कुमार गुप्ता आदि रहे।

Previous article व्यापारी सम्मान समारोह की तैयारी हुई तेज तैयारी
Next article दृष्टि बाधित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर लगायी गुहार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page