Home क्राइम शार्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान

शार्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान

0
शार्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान

शार्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग पति-पत्नी ने कूदकर बचाई जान धरहरा

सलेमपुर के समीप शार्ट सर्किट से मारूति बैगनआर में लगी आग

सकलडीहा।कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर शाम शार्ट-सर्किट से मारुति वैगनकर कार में आग लग गई। जब तक चालक गाड़ी रोककर कर आग बुझाने का प्रयास करता तब तक गाड़ी आग का गोला बन गई। सूचना पर पहुची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया लेकिन तबतक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी।
उकनीपाल राय गांव निवासी बीरेंद्र सिंह का पुत्र बिजेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ कार UP67AK4582 से बुधवार को धानापुर गए थे। बुधवार की देर शाम वापस आते समय सलेमपुर पेट्रोल पम्प के पास गाड़ी के बोनट से धुआं निकलने लगा। तभी चालक बिजेंद्र ने गाड़ी से उतरकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक आग बिकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी आग का गोला बनकर सड़क किनारे गढ्ढे में चली गई। पति-पत्नी ने किसी तरह गाड़ी से निकलकर जान बचाई और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दिया। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया नही तो पास में खेतों में लगी गेहूं की फसल भी जल जाती। बिजेंद्र ने बताया कि कार एक वर्ष पूर्व ही नई खरीदी थी।

Previous article 80 शराबियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई
Next article रेलवे लाइन पार करते समय टे्रन की चपेट में आने से बुर्जुग की मौत्
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page