Home क्राइम ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत से परिजनों में कोहराम,हादसा

ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत से परिजनों में कोहराम,हादसा

0
ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत से परिजनों में कोहराम,हादसा

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे फाटक के पश्चिम तरफ ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर ग्रामीणो और राहगीरो की भीड़ जुट गई। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि युवक की शिनाख्त विहार के बेगूसराय जनपद के बरौनी थाना के पपरौर गांव का निवासी बताया जा रहा है।


पटना की ओर से ईएमयू पैसेंजर ट्रेन मुगलसराय की ओर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही भोजापुर रेलवे फाटक के करीब 200 मीटर आगे बढ़ी। तभी ट्रेन से एक युवक दोनों ट्रैक के बीच गिर पड़ा। चलती ट्रेन से गिरने से युवक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से वही पर अचेत हो गया। काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर होने के कारण उसकी मौत् होगयी। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणो और राहगीरो की भीड़ जुट गई। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मृतक युवक 35 वर्षीय यशवंत पाठक पुत्र बाबूलाल पाठक  ग्राम पपरौर,थाना बरौनी,जिला बेगूसराय बिहार का बताया जा रहा है। परिजनों को सूचना किया गया है। शिनाख्त होने पर शव का पीएम कराया जायेगा।

Previous article प्रयागराज पहुंचने वाली सीमाएं अब भी सील हैं।
Next article फार्मर रजिस्ट्री कराने पर मिलेगा किसानों को मिलेगा सम्मान निधि
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page