Home चंदौली पत्नी के आंगनबाड़ी में भर्ती न होने पर प्रधान सहायक को धमकी

पत्नी के आंगनबाड़ी में भर्ती न होने पर प्रधान सहायक को धमकी

0
पत्नी के आंगनबाड़ी में भर्ती न होने पर प्रधान सहायक को धमकी
पत्नी के आंगनबाड़ी में भर्ती न होने पर प्रधान सहायक को धमकी

बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर युवक ने महिलाओं के साथ किया दुर्व्यवहार

सकलडीहा कोतवाली मे तहरीर देकर निकलती प्रधान सहायक नूतन पटेल
सकलडीहा। धरहरा गांव का एक व्यक्ति मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर महिला कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि पत्नी की भर्ती नहीं होने से कार्यालय की प्रधान सहायक नूतन पटेल को अंजाम भुगतने की धमकी दिया है। युवक के इस दुर्व्यवहार से सहमी प्रधान सहायक कोतवाली पहुंचकर घटना के बारे में लिखित तहरीर दिया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच में जुट गयी है।
पिछले वर्ष मार्च में आंगनबाड़ी की भर्ती निकली थी। जिसमे सैकडों महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।मेरिट और पात्रता के आधार पर निष्पक्ष ढ़ग से आवेदन पत्रों की जांच हुई। जिसमें धरहरा गांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी ने भी आवेदन किया। लेकिन उसका चयन नही हुआ। बाल विकास परियोजना की प्रधान सहायक नूतन कुमारी का आरोप है कि अब वह व्यक्ति फोन पर धमकी दे रहा है। कि हमारी पत्नी का चयन आंगनबाड़ी में नही हुआ। तो इसका अंजाम भुगतना होगा। वही मंगलवार को वह बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुचकर वहा तैनात कर्मचारियों और अधिकरियों से दुर्व्यवहार किया। इसकी लिखित शिकायत नूतन ने कोतवाली में की है। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
Previous article हिंदू मुस्लिम भाई-भाई गले से गले मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाया ईद 
Next article शिक्षक देश और समाज का सदैव करता है मार्गदर्शन: पंकज पांडेय
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page