Home चंदौली समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने जताया विरोध

समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने जताया विरोध

0
समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने जताया विरोध
समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर किसानों ने जताया विरोध

भारतीय किसान यूनियन के लोग एसडीएम कुंदन राज कपूर से समस्याओं से अवगत कराते हुए

सकलडीहा।बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर समस्याओं का निस्तारण को लेकर विरोध जताया। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किसानों को समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर किसानों ने समस्या से संबधित पत्रक सौपा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस से लेकर समाधान दिवस तक किसान से लेकर आम नागरिक अपनी समस्याओं केा लेकर फरियाद करता है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। राजस्व सहित अंश निर्धारण के लिये किसान दर दर भटक रहे है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों की मनमानी के कारण किसान लम्बे समय से परेशान है। नियमित रूप से क्रय केन्द्र नहीं खुलने से नईबाजार,रानेपुर,भोजापुर,बथावर सहित अन्य क्रय केन्द्रों पर किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है। भोजापुर में बीते दिनों धान लेने के बाद भी अंगूठा नहीं लगाया गया। जिसके कारण 18 कुंतल से अधिक का धान का पैसा किसानों का बकाया है। जब क्रय केंद्र प्रभारी से कहा जाता है तो वह अगले साल क्रय केंद्र खुलने पर अंगूठा लगाने की बात कही जाती है। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बरह परगना के फूलपुर निवासी गुलाब यादव ने नवीन परती जमीन पर कुछ दबंगो के कब्जे की शिकायत की है। कहा कि तीन,चार दबंग और भू-माफिया मिलकर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिए है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक उन दबंगो को बेदखल नही किया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी मामलों का निस्तारण जल्द कराने का भरोसा देते हुए किसानों को शांत किया।इस मौके पर रामअवतार सिंह,रंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान रहे।

Previous article अभेद आश्रम से माँ कालरात्री की निकली डोली
Next article ग्रामीण अंचल के चौकीदारों को वितरीत किया गया साइकिल
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page