Home चंदौली सड़क पर जलभरॉव की समस्या को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश

सड़क पर जलभरॉव की समस्या को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश

0
सड़क पर जलभरॉव की समस्या को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश
सड़क पर जलभरॉव की समस्या को लेकर कस्बावासियों में आक्रोश

नागेपुर गांव सभा में नाबदान का पानी सड़क पर बहने से आवागमन में परेशानी

सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी

सकलडीहा। ग्राम सभा नागेपुर में नाला का नियमित साफ सफाई नहीं होने पर सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। रामनवमी का पर्व होने के बाद भी साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान है। शनिवार को कस्बावासियों ने समस्या का निजात दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के खिलाफ भड़ास निकाला। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से समस्या का अविलम्ब निस्तारण की मांग उठाया।
सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट से लेकर सम्मे माता मंदिर मार्ग पर जलभरॉव की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय और सचिव संदीप कुमार गौतम मौका मुआयना कराकर साफ सफाई अभियान शुरू कराया। जिसके बाद महीनों दिन राहत रही। पुन: नाला जाम हो जाने के कारण सड़क पर गंदा नाला का पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नवरात्र का माह और रामनवमी का पर्व है। व्रती महिलायें से लेकर ग्रामीणों का आवागमन होता है। सड़क पर नाबदान के पानी से होकर लोगों का जाना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभागीय कर्मचारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव से समसया का स्थायी समाधान कराये जाने की मांग किया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में व्यापारी नेता संदीप कुमार,रामअशीष,मुकीद,सलीम सहित अन्य रहे।

Previous article ग्रामीण अंचल के चौकीदारों को वितरीत किया गया साइकिल
Next article पांच हजार नगदी सहित हजारों की खाद्यान की चोरी दुस्साहस
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page