Home चंदौली साधन सहकारी समिति बंद रहने से किसान परेशान

साधन सहकारी समिति बंद रहने से किसान परेशान

0
साधन सहकारी समिति बंद रहने से किसान परेशान
साधन सहकारी समिति बंद रहने से किसान परेशान

नोनार में बंद पड़ी साधन सहकारी समिति

सकलडीहा। क्षेत्र के नोनार गांव में स्थित साधन सहकारी समिति पर कई दिनों से बंद रहने से किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि सब्जी की खेती में उर्वरक डालना होता है। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण खाद के लिए साधन सहकारी समिति से खाद खरीदना पड़ता है। लेकिन सचिव के मनमाने रवैये से किसानों में रोष है। इनलोगो ने जिलाधिकारी से नियमित समितियों को खोलने की मांग किया है।
किसान इस समय खेतो में नेनुआ,लौकी,करैला,भिंडी,बैगन सहित विभिन्न सब्जियों की बुआई किए हुए है। अच्छी पैदावार के लिए उर्वरक की आवश्यकता होती है। किसानों का मानना है कि उर्वरक से अच्छी पैदावार होती। आरोप लगाया कि साधन सहकारी समिति के सचिव साधन सहकारी समिति पर आते ही नही। ऐसे में लंबे समय से यहा ताला बंद है। उर्वरक के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। किसान शिवमूरत,ह्रदय,ननकू सहित अन्य किसानों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। चेताया कि जल्द साधन सहकारी समिति नही खुली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर का कहना है कि जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Previous article महिला मेंठो को बीडीओ ने पहचान पत्र किया वितरण
Next article सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page