Home चंदौली एआरपी चयन हेतु डायट पर होगी लिखित परीक्षा

एआरपी चयन हेतु डायट पर होगी लिखित परीक्षा

0
एआरपी चयन हेतु डायट पर होगी लिखित परीक्षा

एआरपी चयन हेतु डायट पर होगी लिखित परीक्षा

सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आगामी 11 अप्रैल को एआरपी चयन हेतु परीक्षा होना है। बुधवार को परीक्षा को लेकर डायट प्राचार्य विकायल भारती के नेतृत्व में तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान विषयों के एआरपी चयन हेतु लिखित परीक्षा होगा। यह चयन परीक्षा मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है।
डायट प्राचार्य विकायल भारती ने बताया कि परीक्षा की समस्त तैयारियां की जा चुकी हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा अवधि से 1 घंटे पूर्व परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करेंगे। यह परीक्षा 11 अप्रैल को 11 बजे से 1 बजे तक तीन कक्ष में एक साथ आयोजित की गयी है। सभी परीक्षार्थी उपस्थिति पत्रक पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। परीक्षा से 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में बैठ जायेंगे। उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा के 15 मिनट पूर्व वितरित की जाएंगी। परीक्षार्थी के पास किसी प्रकार की नकल सामग्री एवं इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं होने चाहिए। सभी परीक्षार्थियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं में नीली बाल प्वाइंट पेन के प्रयोग की अनुमति है अन्य पेन का प्रयोग परीक्षा में वर्जित है। लिखित परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही माइक्रो टीचिंग एवं साक्षात्कार हेतु अर्ह माने जायेंगे।

Previous article धरहरा में मनरेगा कार्य का डिप्टी आयुक्त् मनरेगा ने किया निरीक्षण
Next article भाजपा सदस्य सम्मेलन का हुआ आयोजन भाजपा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page