Home चंदौली जिसकी जितनी भागीदारी उतनी मिले हिस्सेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा 

जिसकी जितनी भागीदारी उतनी मिले हिस्सेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा 

0
जिसकी जितनी भागीदारी उतनी मिले हिस्सेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा 
जिसकी जितनी भागीदारी उतनी मिले हिस्सेदारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा

सकलडीहा।नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने आगाज किया कि समाज में जिसकी जितनी भागीदारी उसे उतनी मिले हिस्सेदारी। सकलडीहा कस्बे में आनंद सेठ के प्रतिष्ठान पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नरहरि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने बताया गया कि समाज में जिसकी जितनी हिस्सेदारी हो उसे उसी हिसाब से उसकी भागीदारी भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सरकार सोनार समाज के लोगों को सिर्फ वोट देने की मशीन समझती है जहां आवश्यकता पड़ती है वहां हम लोगों से सहयोग मांगती है। हमारा समाज बरसों से राजा महाराजा हो या बड़े उद्योगपति सबकी सेवा और मदद करते आ रहे हैं। परंतु हमारे समाज के लोगों की हमेशा ही अपेक्षा की जाती है। जब भी चुनाव आता है तो हमारे एक दो लोगों को छोटे पद पर नियुक्त कर खाना पूर्ति कर दी जाती है। पर अब हम यह बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि अब हमारा सोनार समाज जाग चुका है। इसलिए अब हम सभी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। आने वाले चुनाव में हम अपनी भागीदारी के हिसाब से अपना हक और हिस्सा भी लेने के लिए तटबद्ध है। इसी के साथ दुरदराज से आए हुए समाज की प्रतिष्ठित लोगों द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए समाज के उत्थान व मजबूती प्रदान करने के बारे में बल दिया गया। जहां इस बैठक में सोनार नरहरि सेना जिला अध्यक्ष अनिल सेठ, जिला महामंत्री संतोष सेठ, विधानसभा अध्यक्ष संत सेठ, उपाध्यक्ष आनंद सेठ, दीपक सेठ, सूरज सेठ,विनय सेठ, विक्की सेठ, शिवम सेठ, स्वयं सेठ, राजेंद्र सेठ, विनय सेठ, कृष्णा सेठ, अमित सेठ के साथ दर्जनों स्वर्णकार उपस्थित है।
Previous article आधी के साथ हुई बरसात से गेंहू की फसल पर संकट
Next article इलिया पुलिस ने 90 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page