Home चंदौली खड़ेहरा में पुलिया बंद करने पर किसानों ने दी आन्दोलन की चेतावनी

खड़ेहरा में पुलिया बंद करने पर किसानों ने दी आन्दोलन की चेतावनी

0
खड़ेहरा में पुलिया बंद करने पर किसानों ने दी आन्दोलन की चेतावनी



सकलडीहा। खडे़हरा गांव में वर्षो से सड़क के किनारे बनी पुलिया फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिया बंद किया जा रहा है। जिसे लेकर किसानों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पत्रक देकर पुलिया का निर्माण कराने की मांग किया। चेताया कि पुलिया को बंद करने पर किसान सड़क पर उतरकर आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे।
खड़ेहरा गांव में बरसात का पानी निकालने के लिये वर्षो पूर्व पुलिया का निर्माण कराया गया था। जिससे लेहरा मनिहरा ड्रेन की पानी सहित गांव का बरसाती पानी पुलिया से निकलकर ओरवां ताल में चला जाता है। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिया को बंद किया जा रहा है। जिसके कारण किसानों के पच्चास से सौ बीघा खेतों में पानी रूक जाने से फसल नुकसान होने का डर सताने लगा है। समस्या को लेकर किसानों ने पीडब्ल्यूउी विभाग के एई बाल गोविंद सिंह को पंचायत भवन पर पत्रक सौपा। किसानों ने पुलिया का चौड़ीकरण और पुलिया मरम्मत की मांग किया। चेताया कि पुलिया बंद होने पर निर्माण कार्य को रोक किसान धरना प्रदर्शन और आन्दोलन के  लिये सड़क पर उतरने के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर विरोध जताने वालों में पूर्व प्रधान बाबूलाल गोंड, सचिन राजभर,बीके सिंह,असलम,परवेज आलम,मनीष कुमार,रामनरेशराय , बेचन,बेचन कन्नौजिया सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Previous article महाकुंभ में बड़ा एक्शन, कई महामंडलेश्वर हटाए गए
Next article पैदल हाइवे पार करते समय वाहन के टक्कर से युवक की मौत,हादसा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page