-5.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026

Buy now

पैदल हाइवे पार करते समय वाहन के टक्कर से युवक की मौत,हादसा


सकलडीहा। वाराणसी कमिश्नरेट के फूलपुर थाना अर्न्तगत शुक्रवार की देर रात पैदल हाइवे पार करते समय कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर बभनपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय सन्नी राय की मौके पर मौत होगयी। वही वाहन टक्कर मारने के बाद अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक का शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मनियारपुर बभनपुरा गांव के चन्द्रशेखर राय के दो पुत्र सन्नी राय और मन्नी राय और एक पुत्री कॉजल है। 20 वर्षीय सन्नी राय वाराणसी के फूलपुर थाना स्थित तिरूपति बालाजी बिस्कुट फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार की देर रात पैदल हाइवे पार कर काम के सिलसिले में जा रहा था। इसी बीच एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल होगया। वही अंधेरा का फायदा उठाते हुए वाहन चालक वाहन सहित फरार होगया। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। सुबह पहुंचे परिजन युवक का शव देखकर दहाड़कर रोने लगे। वही घर पर जानकारी होने पर माता मोनिका देवी सहित बहन और भाईयों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। एसओ फूलपुर प्रवीन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के टक्कर से युवक की मौत होगयी है। शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर प्रधान अमरनाथ खरवार पिता चन्द्रशेखर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page