Home चंदौली दलित और असहाय गरीब बच्चों को वितरण किया शिक्षण सामाग्री

दलित और असहाय गरीब बच्चों को वितरण किया शिक्षण सामाग्री

0
दलित और असहाय गरीब बच्चों को वितरण किया शिक्षण सामाग्री
दलित और असहाय गरीब बच्चों को वितरण किया शिक्षण सामाग्री

टिमिलपुर गांव में ग्राम पंचायत भवन पर गरीब बच्चों को शिक्षण सामाग्री वितरण करते हुए डा.अश्वनी सहित अन्य

सकलडीहा। डा0आम्बेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में मुखा देवी जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से एक कदम शिक्षा की ओर कार्यक्रम शुरू किया गया है। शुक्रवार को सकलडीहा टिमिलपुर और सरेहुआ सहित अन्य गांव के बनवासी और दलित वस्ती के गरीब और अससहा बच्चों को शिक्षण सामाग्री वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के लिये प्रेरित किया गया। अंत में नुक्कड़ नाटय और डोर टू डोर गांवों में शिक्षा की अलख शुरू किया गया है।
मुखा देवी जनकल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक डा.अश्वनी कुमार ने कहा कि शिक्षा से ही समाज की दशा और दिशा बदल सकता है। यही डा.आम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजली होगा। वही ग्राम पंचायत सचिव संदीप गौतम और ग्राम प्रधान रीता देवी ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन का हर प्रकाश अंधेरा है। जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से गांव गांव शिक्षा का अलख जगाने का पहल समाज के गरीब और असहाय बच्चों को मुख्य धारा में लाने का पहल सराहनी है। कार्यक्रम में सौ से अधिक बच्चों को शिक्षण सामाग्री के साथ बिस्कुट और टाफी वितरण किया गया। अंत में नुक्कड् नाटक और गोष्ठी के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार,व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी,प्रधानाध्यापक अरूण रत्नाकर,जिला पंचायत सदस्य रमेश राम,मोनी,हाईकेार्ट के अधिवक्ता अविनाश गौतम,सीताराम सक्सेना,रामअवध राजभर,धनंजय,राजबहादूर,निर्भय,हिमांशु,अजीत,विनय,अंकिता,सुमन,रेनू,छाया,अनुराग,उपेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को स्टेज पर ही देने लगा मारने पीटने की धमकी
Next article नोनार में देर रात दबंगो ने युवक की पीटकर किया लहूलुहान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page