Home चंदौली प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजन के तहत बनी बर्थरा कला-शिवपुर सड़क जर्जर

प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजन के तहत बनी बर्थरा कला-शिवपुर सड़क जर्जर

0
प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजन के तहत बनी बर्थरा कला-शिवपुर सड़क जर्जर
प्रधानमंत्री सड़क ग्रामीण योजन के तहत बनी बर्थरा कला-शिवपुर सड़क जर्जर

शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अनजान

जर्जर बर्थरा कला-शिवपुर मार्ग

सकलडीहा।क्षेत्र के बर्थरा कला से शिवपुर तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। इस मार्ग पर चलने वाले ग्रामीण आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे है। लोगो का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान बने हुए है। जिससे लोगो मे आक्रोश पनप रहा है।
बर्थरा कला से शिवपुर तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क 4 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। आज सड़क की स्थिति खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। सड़क की गिट्टिया उखड़ कर किनारे लग चुकी है। इसपर चलने वाले लोग आए दिन गिरकर घायल हो रहे है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओ,बुजुर्गों,मरीजो और बच्चो को हो रही है।वही वाहन इसपर हिचकोले खा रहे है ग्रामीण जोगी दुबे, शिवदास सिंह,रमेश प्रजापति का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बनी सड़क अगर पांच वर्ष के अंदर खराब होती है तो ठेकेदार मरम्मत कराता है।लेकिन यहा इस सड़क की कोई सुध नही ले रहा है।कई बार जनप्रतिनिधियो और अधिकारियों से शिकायत की गई।लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया।इस संबंध में जेई ब्रिजमण्डल पटेल का कहना है कि इस सड़क का समय अभी पूर्ण नही हुआ है। अगले वर्ष इसका मरम्मत किया जाएगा।

Previous article बलारपुर में रेलिग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत
Next article व्यापारी सुरक्षा बैठक सम्पन्न
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page