Home चंदौली राजस्व अधिकारी या लेखपाल शिकायत मिलने पर होगें निलंबित:डीएम

राजस्व अधिकारी या लेखपाल शिकायत मिलने पर होगें निलंबित:डीएम

0
राजस्व अधिकारी या लेखपाल शिकायत मिलने पर होगें निलंबित:डीएम
राजस्व अधिकारी या लेखपाल शिकायत मिलने पर होगें निलंबित:डीएम

तहसील दिवस पर फरियाद सुनते डीएम और एसपी अधिकारियों के साथ

सकलडीहा। जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस पर चार घंटा बिलम्ब से पहुंचकर फरियादियों से रूबरू रहे।क्रमश: फरियादियों से रूबरू होते हुए समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।इस दौरान कुल 164 प्रार्थना पत्र में 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। अंत में अधिकारियों को चेताया कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर नवागत जिलाधिकारी चनद्रमोहन गर्ग का फरियादी इंतजार कर रहे थे। करीब 12 बजकर 50 मिनट पर चार घंटा लेट पहुंचने पर फरियादियों की भीड़ जुट गया। फरियादियों की समस्या एक एक करके सुन रहे थे। इसी दौरान कुछ फरियादियों ने लेखपालों पर पैसा लेने का आरोप लगाया। यह सुनकर संबधित लेखपाल कड़ी फटकार लगाते हुए चेताया कि सबूत मिलने पर निलंबन की कार्रवाई होगी। चाहे कोई भी अधिकारी हो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई किया जायेगा। इसके पूर्व आगनबाड़ी में फर्जी निवास बनाकर नियुक्ति करने की शिकायत पर जांच का निर्देश दिया। वही बीडीओ चहनिया और सकलडीहा और धानापुर को पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे,सीएमओ डा.वाईके राय,डीडीओ सपना अवस्थी,जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नायक,डीपीआरओ नीरज सिन्हा,एक्सीईन विद्युत विपिन कुमार,एसडीएम कुंदन राज कपूर,सीओ रघुराज,तहसीलदार अजीत सिंह,बीडीओ विजय सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous article व्यापारी सुरक्षा बैठक सम्पन्न
Next article राशन वितरण में घटतौली का आरोप लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page