Home क्राइम थ्रेसर की पट्टा में फसकर महिला की हुई दर्दनाक मौत

थ्रेसर की पट्टा में फसकर महिला की हुई दर्दनाक मौत

0
थ्रेसर की पट्टा में फसकर महिला की हुई दर्दनाक मौत
थ्रेसर की पट्टा में फसकर महिला की हुई दर्दनाक मौत

ताजपुर गांव के लेहरा मड़ई पर सोमवार की देर शाम गेहूं दवाते समय हुई घटना

सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर लेहर मड़ई पर सोमवार की देर शाम थ्रेसर से गेहूं दवाते समय पट्टा में फसकर 48 वर्षीय एक महिला की दर्दनाक मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की सूचना दिये बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिजनो का रोते रोते बुरा हाल है।
ताजपुर के लेहरा मड़ई गांव निवासी दुलारे यादव के दो पुत्री रूबी और गुड़िया और एक पुत्र गुलशन यादव है। दुलारे पपौरा में एक टाल पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। 48 वर्षीय पत्नी मंजू देवी गांव का ही टै्रक्टर के माध्यम से गेहूं की थ्रेसरिंग कराने में जुटी थी। महिला सर पर पगड़ी बांधी हुई थी। अचाकन पगड़ी खुलकर थ्रेसरिंग के पट्टा में फस जाने से पुलिया में बुरी तरह दब जाने मौके पर ही दर्दनाक मौत होगयी। आनन फानन में परिजन और ग्रामीण सकलडीहा सीएचसी ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। वही इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोतवाली पुलिस अनजान रही। पुलिस को बगैर सूचना दिये दाह संस्कार कर दिया गया। इस बाबत कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दिया गया था। सूचना मिलता तो पीएम कराया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page