Home चंदौली सघन तिराहे की महीनों से खराब हाईमास्ट लाइट को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कराया मरम्मत

सघन तिराहे की महीनों से खराब हाईमास्ट लाइट को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कराया मरम्मत

0
सघन तिराहे की महीनों से खराब हाईमास्ट लाइट को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कराया मरम्मत
सघन तिराहे की महीनों से खराब हाईमास्ट लाइट को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कराया मरम्मत
सकलडीहा ।कस्बा के सघन तिराहे की लगभग एक माह से खराब हाईमास्ट लाइट के कारण आये दिन सघन तिराहे पर आने जाने वाले राहगीर सहित अन्य व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।वही अंधेरा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती थी। शाम ढलते ही कस्बे के सबसे महत्त्वपूर्ण सघन तिराहा अंधेरे में डूब जाता था।आज भी ऐसे बहुत से पोल पर लगे गांव,चट्टी चौराहों पर उजाला करने वाली हाईमास्ट लाइटें देखरेख के अभाव में खराब पड़ी हुई है।अलीनगर सघन तिराहे का हाईमास्ट लाइट महीनों से खराब पड़ा हुआ था लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। शाम होते ही चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। जिससे आसपास के लोगों समेत पैदल चलने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
आस पास व कई अन्य व्यापारियों ने सकलडीहा उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष से इसकी शिकायत की तो वही व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने पहल कर हाईमास्ट लाइट को तत्काल मरम्त कराया जिससे आने जाने वाले राहगीर सहित अन्य व्यापारियों को सुविधा मिल रही है।
Previous article रिंग रोड फेज तीन के बनने में लेट लतीफी होने पर सांसद भड़के
Next article आधार कार्ड न बनने पर ग्रामीणो ने किया विरोध प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page