Home चंदौली सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज सेठ की मौत से कोहराम

सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज सेठ की मौत से कोहराम

0
सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज सेठ की मौत से कोहराम
सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट मनोज सेठ की मौत से कोहराम

चहनिया के खंडवारी गांव निवासी सकलडीहा सीएचसी पर बतौर फर्मासिस्ट के पद पर था तैनात

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोते बिलखते हुए परिजन

सकलडीहा । सीएचसी पर तैनात फर्मासिस्ट 43 वर्षीय मनोज सेठ का बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला स्थित गांव के समीप अचाकन चक्कर आने पर अचेत होकर गिर गया। आनन फानन में ग्रामीण चहनिया स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीएमओ के निर्देश पर पुलिस ने शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल ले गयी। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
खण्डवारी गांव निवासी विशेश्वरनाथ सेठ का पुत्र 43 वर्षीय मनोज सेठ सकलडीहा सीएचसी पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे । बुधवार की शाम को करीब चार साढ़े चार बजे करीब घर से सकलडीहा सीएचसी पर कुछ काम के सिलसिले में निकले हुए थे। मथेला पेट्रोल टंकी पर तेल भराने के बाद वे हाइवे पर बढ़े किन्तु बाइक खड़ा करके जैसे ही गाड़ी से उतरे अचेत होकर वही सड़क पर गिर पड़े । सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने उन्हें एम्बुलेंस से चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये । जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता विशेश्वरनाथ सेठ,माता राजकुमारी,पत्नी रेखा ,पुत्री प्रियंका और,रितिका, पुत्र प्रियांशु ,छोटा भाई दिलीप ,सबसे छोटा भाई नरेंद्र का रोकर बुरा हाल रहा ।

इनसेट में…….

बेटी और बेटा को डाक्टर बनाने का सपना रह गया अधूरा
फर्मासिस्ट मनोज सेठ बहुत ही मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। हास्पीटल पर आने वाले हर मरीजों को दवा से लेकर हर सहयोग में जुटे रहते थे। बेटी और बेटा को डाक्टर बनाने का सपना संजोया था। सकलडीहा कस्बा के समाजसेवी और व्यापारी नेता अनिल सेठ के बहन से शादी हुई थी।। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी डा0संजय यादव,डा0बीके प्रसाद ,डॉ0 संजीव जायसवाल,डॉ0एल बी शर्मा,छितिज सिंह,शिवेंद्र सिंह,फार्मासिस्ट शेष नाथ यादव,राजकिशोर वर्मा,रमेश सहित स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारियों ने घटना को लेकर शोक संवेदना प्रकट किया।

Previous article जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई पर्यटकों की हत्या पर फूटा आक्रोश
Next article सकलडीहा क़स्बा सहित रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग वर्षो से जर्जर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page