सकलडीहा अमावल की जर्जर मार्ग पर संभल कर चलती छात्रायें
सकलडीहा। पीडब्ल्यूडीय विभाग की ओर से लिंक मार्ग को बेहतर बनाये जाने का दावा सिर्फ कागजों पर किया जा रहा है। हकीकत में लिंक मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर होगया है। बीते कई माह से सकलडीहा बलारपुर अमावाल मार्ग जर्जर है। अमावल से चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर पुलिया धस गयी है। विभाग की ओर से चेतावनी का बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और पुलिया की मरम्मत की मांग उठाया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा से होकर बलारपुर अमावल तक जाने वाली मार्ग पूरी तरह क्षति ग्रस्त है। इसके अलावा ओनावल से मनियारपुर तक जाने वाली मार्ग पर 75साल बाद भी पिच नहीं हो पाया। अमावल से रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर पुलिया धस गयी है। जगह जगह सड़क धस गया है। चतुर्भुजपुर से सकलडीहा जाने वाली मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत तो दूर चेतावनी बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया है। जबकि शासन की ओर से लिंक मार्ग को मरम्मत कराये जाने का निर्देश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग उठाया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्य योजना में सड़कों की मरम्मत के लिये भेजा गया है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कराया जायेगा।
