Home चंदौली सकलडीहा से अमावल मार्ग दो पहिया वाहन से चलना हुआ दूभर

सकलडीहा से अमावल मार्ग दो पहिया वाहन से चलना हुआ दूभर

0
सकलडीहा से अमावल मार्ग दो पहिया वाहन से चलना हुआ दूभर
सकलडीहा से अमावल मार्ग दो पहिया वाहन से चलना हुआ दूभर

सकलडीहा अमावल की जर्जर मार्ग पर संभल कर चलती छात्रायें

सकलडीहा। पीडब्ल्यूडीय विभाग की ओर से लिंक मार्ग को बेहतर बनाये जाने का दावा सिर्फ कागजों पर किया जा रहा है। हकीकत में लिंक मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर होगया है। बीते कई माह से सकलडीहा बलारपुर अमावाल मार्ग जर्जर है। अमावल से चतुर्भुजपुर रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर पुलिया धस गयी है। विभाग की ओर से चेतावनी का बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया है। ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और पुलिया की मरम्मत की मांग उठाया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।
सकलडीहा से होकर बलारपुर अमावल तक जाने वाली मार्ग पूरी तरह क्षति ग्रस्त है। इसके अलावा ओनावल से मनियारपुर तक जाने वाली मार्ग पर 75साल बाद भी पिच नहीं हो पाया। अमावल से रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर पुलिया धस गयी है। जगह जगह सड़क धस गया है। चतुर्भुजपुर से सकलडीहा जाने वाली मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मरम्मत तो दूर चेतावनी बोर्ड लगाकर कोरमपूर्ति कर लिया गया है। जबकि शासन की ओर से लिंक मार्ग को मरम्मत कराये जाने का निर्देश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग उठाया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्य योजना में सड़कों की मरम्मत के लिये भेजा गया है। अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कराया जायेगा।

Previous article जल निगम की पाइप लगने पर पेयजल आपूर्ति हुई बहाल
Next article पहलगाम में पयर्टकों की मौत पर बच्चों ने दी श्रद्धांजली
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page