Home चंदौली सकलडीहा से स्टेशन जाने वाली मार्ग कूड़ा करकट मार्ग में तब्दील

सकलडीहा से स्टेशन जाने वाली मार्ग कूड़ा करकट मार्ग में तब्दील

0
सकलडीहा से स्टेशन जाने वाली मार्ग कूड़ा करकट मार्ग में तब्दील

सकलडीहा से स्टेशन जाने वाली मार्ग कूड़ा करकट मार्ग में तब्दील

सकलडीहा कोट के समीप स्टेशन जाने वाली मार्ग पर लगा कूड़ा करकट

सकलडीहा। हर गांव सभा में कूड़ा निस्तारण केन्द्र बनाये जाने का प्रस्ताव शासन की ओर से जारी किया गया है। इस क्रम मे 20 गांवों में कूड़ा निस्तारण के लिये भूमि आवंटन नहीं होने के कारण सड़कों पर कूड़ा करकट फेका जा रहा है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों और दर्शनार्थियों को काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर तहसील प्रशासन भूमि आवंटन कराये जाने को लेकर कोरमपूर्ति कर रहा है।
सकलडीहा विकास खंड के सभी गांवों में कूड़ा निस्तारण केन्द्र को लेकर लगातार अधिकारियों की ओर से निर्देशित किया जा रहा है। इसके बाद भी कूड़ा निस्तारण केन्द्र की स्थापना को लेकर ग्राम सभा से लेकर पंचायत विभाग और तहसील प्रशासन अनभिज्ञ बना हुआ है। ग्राम सभा सकलडीहा, नागेपुर सहित कुल 20 गांवों में कूड़ा निस्तारण के लिये भूमि का आवंटन नहीं होने के कारण जगह जगह कूड़ा करकट सड़क के किनारे फेका जा रहा है। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीर और मंदिर पर जाने वाली महिलाओं को काफी समस्या होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव सभा की भूमि पर भूमाफिया और प्लाटर राजस्व कर्मियों की मिली भगत से कब्जा करने के फिराक में लगे है। इसके बाद भी ग्राम सभा भी चुप्पी साधे हुए है। पूर्व प्रधान प्रेमशंकर रस्तोगी, नागेन्द्र गुप्त, राजीव कुमार, पवन वर्मा, मुकेश कुमार नंदन,अमित कुमार ने जिला प्रशासन से कूड़ा निस्तारण के लिये भूमि आवंटन की मांग किया है।

Previous article पहलगाम में पयर्टकों की मौत पर बच्चों ने दी श्रद्धांजली
Next article सीसी रोड निर्माण में ठेकेदार की मनमानी को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page