Home चंदौली निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तीन सौ मरीजों का उपचार

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तीन सौ मरीजों का उपचार

0
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तीन सौ मरीजों का उपचार
निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर तीन सौ मरीजों का उपचार

सर्वेश्वरी समूह की ओर से ताजपुर स्थित आदि आश्रम में चिकित्सा शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक

सकलडीहा। श्री अवधूत भगवान राम बाबा कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव के तत्वाधान में रविवार को आदि आश्रम हरिहरपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में विभिन्न गांवों की महिला सहित किसानों ने शिविर में पहुंचकर जांच पड़ताल कराया। इस मौके पर 261 लोगों को पावर की चश्मा वितरण किया गया।
अवधूत भगवान राम बाबा कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव की ओर से लगातार दीन दुखियों और असहायों की सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मेंआदि आश्रम हरिहरपुर (ताजपुर) निःशुल्क आंख की जांच तथा दवा के वितरण के साथ पावर के चश्मा वितरण किया गया। शिविर सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए कुशल नेत्र चिकित्सकों की ओर से नेत्र चिकित्सा शिविर को संपन्न किया गया । नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह एवं प्रचार मंत्री पारस यादव नेअघोरेश्वर भगवान राम एवं गुरुपद संभव राम जी के तैल चित्र का पूजन एवं आरती के साथ शुभारंभ किया गया । चिकित्सकों की टीम को तिलक लगाकर एवं कलम प्रदान कर नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन सर्वेश्वरी समूह के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह जी ने किया । आदि आश्रम हरिहरपुर में क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए हुए 358 मरीजों ने अपने नेत्र का परीक्षण का लाभ लिया जिसमें 261 मरीजों को नि:शुल्क पावर के चश्मों का वितरण किया गया तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया । इस अवसर पर डॉ बी. एन. राय, डॉ संजय तिवारी, डॉ. राजेश राय, डॉ. शशि, अरुण श्रीवास्तव, राजेश यादव, डॉ.अखिलेन्द्र प्रताप, श्रवण सोनी, शिवाजी सिंह, सुनील जी, सोनू कुमार, रविन्द्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, पोप सिंह, अमित सिंह, भोला सिंह, मार्शल बाबा, सुनील श्रीवास्तव आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous article कूड़ा-करकट से पटा सकलडीहा राजवाहा
Next article जीवन का मूल मंत्र है शिक्षा :आर के प्रसाद
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page