Home चंदौली लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने अरूण मंत्री बने अनिल

लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने अरूण मंत्री बने अनिल

0
लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने अरूण मंत्री बने अनिल
लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने अरूण मंत्री बने अनिल

सकलडीहा लेखपाल संघ के तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

सकलडीहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सकलडीहा तहसील ईकाई का द्विवार्षिक चुनाव मंगलवार को काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी माधुरी पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी संदीप सिंह के नेतृत्व में चुनाव की प्रक्रिया कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर अरूण कुमार अवस्थी और मंत्री अनिल कुमार निर्वाचित हुए। शेष अन्य सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
चुनाव अधिकारी माधुरी पांडेय और सहायक चुनाव अधिकारी संदीप सिंह के देखरेख में दोपहर बाद तहसील सभागार में चुनाव की प्रकिया शुरू कराया गया। अध्यक्ष पद पर तीन और मंत्री पद पर दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर एक उम्मीदवार ने नाम वापस लेने पर अरूण अवस्थी और रामकेश यादव के बीच चुनाव हुआ। जिसमे अरूण अवस्थी को 62 मत प्राप्त कर विजेता बने। वही रामकेश 22 मत पाकर उपविजेता रहे। वही मंत्री पद पर अनिल कुमार को 49 मत प्राप्त कर विजेता बने और प्रेमानंद मौर्य 34 मत पाकर उपविजेता रहे। इसके अलावा राजेश कुमार पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पासवान कनिष्ठ उपाध्यक्ष,अनिल कुमार द्वितीय उपमंत्री,रविराय कोषाध्यक्ष और सौरभ आडिर पद पर निर्विरोध चुने गये। अंत में लेखपाल संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों को मालाफूल पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,जिलामंत्री विरेन्द्र कौशल,राजेश पासवान,शोभित गुप्ता,सुरेन्द्र पाल, प्रदुम्मन मिश्रा,चन्द्रभूषण,श्वेतिमा सिंह,शशीकला,रंजना सिंह,संजय पचौरी आदि लेखपाल मौजूद रहे।

Previous article बाइक से गिरकर महिला गिरकर घायल,रेफर
Next article दो साल से नाला निर्माण अधूरा सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page