Home चंदौली 70 साल बाद भी तीन किलोमीटर मार्ग पर नही हो पाया पिच

70 साल बाद भी तीन किलोमीटर मार्ग पर नही हो पाया पिच

0
70 साल बाद भी तीन किलोमीटर मार्ग पर नही हो पाया पिच
70 साल बाद भी तीन किलोमीटर मार्ग पर नही हो पाया पिच

ओनावल से डैना मनियारपुर मिट्टी की मार्ग

सकलडीहा। सकलडीहा क्षेत्र की डैना मनियारपुर करीब 3 किमी मार्ग आजादी के दशकों बाद भी कच्ची मिट्टी की है। इसपर चलने वाले लोग हिचकोले खा रहे है। आए दिन इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी अनजान बने हुए है। सकलडीहा राजवाहा की पटरी पर सकलडीहा से डैना गांव तक पक्की सड़क बनी हुई है। लेकिन इसके बाद यह सड़क डैना गाँव से लेकर मनियारपुर गांव तक कच्ची मिट्टी की है। यह कच्ची सड़क पर खासकर बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बृद्ध,मरीज,महिलाओं और बच्चो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दर्जनो गांव के ग्रामीणो का बरसात में रास्ता बंद हो जाता है। उनको कई किलोमीटर दूरी अतिरिक्त चलनी पड़ती है। लोगो का आरोप है कि कईबार सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन आज तक इस ओर किसी ने ध्यान नही दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द सड़क निर्माण नही किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कार्ययोजना मे दो वर्ष से डाला जा रहा है। लेकिन स्वीकृत नही मिल रही है। इस वर्ष भी कार्ययोजना मे लिया जाएगा।

Previous article पीजी कालेज के प्रबंध समिति का चुनाव स्थगित
Next article जर्जर पुलिया के कारण दर्जनों गांवों का महीनों से टूटा सर्म्पक मार्ग
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page