Home चंदौली व्यापारियों ने पुलिस बूथ का निर्माण शुरू कराने की उठायी मांग

व्यापारियों ने पुलिस बूथ का निर्माण शुरू कराने की उठायी मांग

0
व्यापारियों ने पुलिस बूथ का निर्माण शुरू कराने की उठायी मांग


सकलडीहा।फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की ओर से सधन तिराहे पर बनी पुलिस बूथ को जेसीबी से तोड़कर जमींदोह कर दिया गया। कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिस बूथ बनवाने का आश्वासन दिया गया था। तीन माह से अधिक समय बाद भी पुलिस बूथ का निर्माण शुरू नहीं होने से सधन तिराहा से लेकर अलीनगर तिराहा तक राहगीर और व्यापारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ ने सकलडीहा में पुलिस बूथ का निर्माण शुरू कराने की मांग किया है।
फोर लेने सड़क निर्माण के दौरान सड़क के किनारे कई पेड़ से लेकर विद्युत पोल को हटाया गया। इसके अलावा सधन तिराहा पर व्यापारियों की ओर से बनाया गया पुलिस बूथ बीते तीन माह पूर्व फोरलेन सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी से तोड़कर जेसीबी से जमींदोह कर दिया गया। पुलिस हेल्प बूथ के नहीं होने पर सकलडीहा सधन तिराहा और अलीनगर तिराहों पर मनमानी ढ़ग से वाहनों के खड़ा होने और जाम लगने की समस्या बनी रहती है। पुलिस के होने से मनचलों में डर बना रहता था। पुलिस बूथ के अभाव में पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी होती है। जबकि कई बार तहसील और पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस बूथ बनाने की कवायद भी किया गया था। इसके बाद भी भूमि का चिन्हित नहीं हो पाने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, एस के सिंह, जोखू सिद्दीकी, बाबूजान अहमद, मंटू मिश्रा, आनंद पांडेय,रितेश तिवारी ने जिला प्रशासन से पुलिस हेल्प बूथ का निर्माण शीध्र शुरू कराने की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page