Home चंदौली सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर डीपीआरओं ने किया जांच

सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर डीपीआरओं ने किया जांच

0
सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर डीपीआरओं ने किया जांच
सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत पर डीपीआरओं ने किया जांच

डीपीआरओ नीरज सिन्हा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के साथ जांच पड़ताल करते हुए

सकलडीहा। विकास खंड के संघती गांव में ग्रामीणों ने पूर्व में बनी सड़क की चौड़ाई कम होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर किया था। गुरूवार को डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के साथ गांव में पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। आपसी सहमति और राजस्व अभिलेख के अनुसार सीसी मार्ग बनवाने का निर्देश दिया।
संघती गांव के चन्द्रशेखर सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पूर्व में बनी सड़क सात फीट का चौड़ा था। वर्तमान में चार फूट में सीसी रोड और नाला निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर किया था। शिकायत के क्रम में डीपीआरओ नीरज सिन्हा एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय और सचिव अरविंद गौतम के साथ गांव पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व अभिलेख के अनुसार सड़क निर्माण कराये जाने का निर्देश दिया। इस बाबत डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने बताया कि राजस्व अभिलेख में सड़क चार मीटर चौड़ा है। इसके अलावा गांव के ग्रामीणों की भूमिधरी है। नियमानुसार सीसी मार्ग के साथ नाला और साइडवाल लगवाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर प्रधान रामअवध यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article बसपा जिलाध्यक्ष के पहल से दलित बस्ती में लगा हाईमास्क
Next article सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने झील में तब्दील हुई सड़क
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page