Home चंदौली ब्लैक आउट का हर नागरिक शत प्रतिशत करेंगे पालन

ब्लैक आउट का हर नागरिक शत प्रतिशत करेंगे पालन

0
ब्लैक आउट का हर नागरिक शत प्रतिशत करेंगे पालन
ब्लैक आउट का हर नागरिक शत प्रतिशत करेंगे पालन:

मोबाइल विक्रेता सीम बेचते समय पूरी तरह से करेंगे जांच

संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल पुलिस को कराये अवगत

सकलडीहा कोतवाली में व्यापारी और आम नागरिक को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी

सकलडीहा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आंतकी हमला को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। जिसमें भारतीय सैनिकों ने अपना शौर्य का परिचय देते हुए कई आतंकी कारखाना का ध्वस्त कर दिया है। जिसके बाद से लगातार हमलों का जबाब सेना दे रही है। शुक्रवार को एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर कोतवाली में व्यापारी और आम नागरिकों की संयुक्त बैठक बुलाई गयी। जिसमें ब्लैक आउट सहित सुरक्षा संबधी जारी एडवाइजरी पर विस्तार से जानकारी दिया। एफबी पर किसी प्रकार की बगैर पुष्ट किये अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दिया।
पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि ब्लैक आउट का निर्देश मिलते ही सभी लोगों को अपने घर और बाहर का बिजली बंद कर देना होगा। इसका शत प्रतिशत सभी को पालन करना अनिवार्य है। सुरक्षा जवानों का किसी प्रकार की फोटो या रील फेसबुक पर चलाना संज्ञे अपराध होगा। मोबाइल विक्रेता सीम बेचते हुए पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही सीम बेचे। किसी भी संदिग्ध लोगों पर शंका होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराये। कहा कि रात में अनावश्यक रूप से बिजली नहीं जलाये। जरूरत पड़ने पर पुलिस वालेंटियर और आपदा मित्र के रूप में सहयोग लिया जायेगा। किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल,कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र कुमार राय,धर्मदेव सिंह,गोपाल तिवारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ,रितेश तिवारी, रमेश चौरसिया, देव चौरसिया,अमित कुमार सोनू सहित अन्य व्यापारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous article मिशन सिंदूर की कामयाबी पर सकलडीहा पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने सराहा
Next article पुलिया में मिट्टी गिराते समय जल निगम की टूटी पाइप आपूर्ति ठप
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page